भीषण बारिश व बाढ़ से निपटने वायु
सेना के हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा
******************************
बस्तर में 17 लोगो का हुआ रेस्क्यू
रायगढ़ में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
*==================*
*♦रायगढ़/* पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण हुई मुसलाधार बारिश ओर बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है सरकार एवं प्रशासन हर संभव तरीके से स्थिति से निपटने का प्रयास कर रही है यहां तक कि पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों तक कि मदद की जा रही है बस्तर के डोंगाघाट में ऐसे ही 18 लोगों का वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर एयरलिफ्ट से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया लगातार हो रही भारी बारिश से डोंगाघाट में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया था और कई ग्रामीण व छोटे बच्चे छतों पर फंस गए थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्ष