डुमरांव: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डुमरांव के हरिजी के हाता से एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dumraon, Buxar | Mar 28, 2024 पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराबी हरिजी के हाता में शराब पीकर उत्पात मचा रहा है। इसके बाद थाने की टीम पहुंची और शराबी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। शराबी की पहचान डुमरांव के छोटक यादव के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डुमरांव थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनीषा राणा ने की है।