#तेज_बारिश_से_बाधित_मार्ग_पर_भी_चम्पावत_पुलिस_ने_नहीं_रुकने_दी_आस्था_की_राह
आज दिनांक 07.07.2026 को चौकी बूम क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार तेज वर्षा के कारण बाटना गाड़ में जलस्तर एवं तेज बहाव बढ़ने से यातायात बाधित हो गया, जिससे माँ पूर्णागिरि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
📌स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बूम चौकी एवं ठुलीगाड़ चौकी पुलिस कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। पुलिस टीम ने JCB एवं पोकलैंड मशीनों की सहायता से मार्ग को सुगम बनाया तथा श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को सुरक्षित रूप से पार कराते हुए यातायात को पुनः सुचारु कराया।
📌चम्पावत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तत्परता एवं जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर स्थानीय जनता एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
➡️ चम्पावत पुलिस जनसेवा, सुरक्षा एवं आपदा के समय हर नागरिक की सहायता हेतु सदैव तत्पर है।
#ChampawatPolice #जनसेवा #आपदामेंसेवा #RainRescue #UttarakhandPolice #SafeJourney #SevaHiSankalp