टीकमगढ़: नगर परिषद कारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय कार्यक्रम का आयोजन आज नगर परिषद कारी में किया गया। इस दौरान समस्त विभाग की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही आईईसी मोबाइल वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश योजनाओं की जानकारी और संबंधित चलचित्र प्रदर्शित किए गए।