फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड में हर्षोल्लास से मनी दीपावली, लक्ष्मी पूजन के बाद हुई जमकर आतिशबाजी
फुलवरिया प्रखंड में रविवार की रात 8:00 बजे दीपावली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं घर के छतो पर मोमबत्ती दिया डेकोरेशन जलाकर घर को जगमग कर दिया। लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की।इस दौरान अपने-अपने बच्चों के साथ दिए जलाए और आशीर्वाद मांगा।