भीलवाड़ा: 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में MG अस्पताल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रैली
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार, 28 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली महात्मा गांधी अस्पताल के मुख्य पोर्च से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई एएनएम प्रशिक्षण केंद्र तक पहुँचेगी।