भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले में भारी बारिश के तहत 28 और 29 जुलाई को सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने दिए आदेश
जिला कलेक्टर ने जिले में भारी बारिश की चेतावनी के तहत जिले के समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों हेतु अवकाश घोषित किया। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार यह अवकाश जिले के समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों हेतु 28 एवं 29 जुलाई सोमवार एवं मंगलवार तक अवकाश रहेगा।