बक्सर जिले में धान फसल की कटनी का कार्य जोर पकड़ लिया है, लेकिन सरकारी एजेंसियों द्वारा धान खरीदारी में सुस्ती बरतने से किसानों को परेशानी हो रही है। 15 नवंबर से क्रय की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन अभी तक 58 किसानों से मात्र 510.610 एमटी धान की खरीदारी हुई है। सहकारिता विभाग द्वारा धान क्रय के लिए जिले की कुल 108 समितियों का चयन किया गया है।