कोरांव: भगेसर गांव के लहवा पोखरी मजरे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर गड्ढे और कीचड़ से ग्रामीणों को परेशानी
कोरांव तहसील के लहवा भगेसर गांव से पोखरी रोड तक जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़ भरा हुआ है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के मौसम में यह रास्ता तालाब में बदल जाता है। सड़क पर न तो खड़ंजा है, न मोरम और न ही डामरीकरण किया गया है।