गोरखपुर: गर्भवती पत्नी, रोता परिवार और खून से सनी सड़क: गोरखपुर हादसे की दर्दनाक कहानी, ग्रामीणों का मिट्टी माफियाओं के खिलाफ गुस्सा
गोरखपुर के सदर तहसील के बेलीपार क्षेत्र में अवैध खनन और तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपरों का आतंक एक बार फिर एक परिवार की खुशियां निगल गया। महावीर छपरा गांव निवासी 24 वर्षीय कृष्ण निषाद की सोमवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस पर खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया।