रतनी फरीदपुर: डिहुरी गांव में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, श्राद्धकर्म पर गए भाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
जहानाबाद जिले के डीहुरी गांव में कुछ दिन पूर्व रिंकु कुमारी की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। रविवार को मृतका के भाई विकास कुमार बहन की श्राद्धकर्म को लेकर मृतका के ससुराल पहुंचे, जहां विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के ग्रामीणों ने उनपर हमला करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए।