गोपालगंज: शहर में माले का विरोध मार्च, जितेंद्र पासवान को सजा पर माले नेता इंद्रजीत ने मंत्री पर लगाया आरोप
शहर के थाना चौक से माले नेताओं व कार्यकताओं ने एक विरोध मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से सरकार पर साधा निशाना। माले नेता इंद्रजीत चौरसिया ने शनिवार की दोपहर दो बजे मार्च के दौरान कहा कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की साजिश के कारण जितेंद्र पासवान को हत्या मामले में सजा हुई है। हमलोग उच्च न्यायालय में जाएंगे।