गया टाउन सीडी ब्लॉक: अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, एक बाइक सवार की मौत: थानाध्यक्ष
गयाजी के चन्दौती थाना के केवाली यमुने भगवानपुर के पास आज मंगलवार को अनियंत्रित सवारी बस गड्ढे में पलट गई।ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में बस चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। इस हादसे की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की मौत भी मौके पर हुई है।बस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 17 फरवरी मंगलवार की सुबह 11:30 में दी गई।