चिनिया: जनगणना 2027 को लेकर चिनियाँ प्रखंड में मंथन, BDO की अध्यक्षता में बनी ठोस रणनीति
Chinia, Garhwa | Apr 11, 2026 चिनियाँ प्रखंड कार्यालय, परिसर में शनिवार दोपहर भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने की, जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे। बैठक में जनगणना कार्य की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा हुई। इसमें कार्यप्रणाली, समयबद्ध निष्पादन, डाटा