करपी: रोहाई इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय का विधान पार्षद ने किया निरीक्षण
Karpi, Arwal | May 20, 2026 पीएम श्री इंटर स्तरीय राजकीय कृत उच्च विद्यालय रोहाई का निरीक्षण विधान पार्षद जीवन कुमार ने बुधवार को सुबह 10:00 बजे किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से विधान पार्षद का स्वागत किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर नंदकिशोर सिंह ने विधान पार्षद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।