कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों को 6 नई बाइक डायल 112 की वितरित
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावशाली एवं त्वरित बनाने हेतु 06 नई मोटरसाइकिल का वितरण डायल 112 पुलिस कर्मियों को किया गया। एसपी ने कहा कि डायल 112 आपातकालीन सेवा का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में समय पर सहायता पहुँचाने हेतु इन नई बाइकों का वितरण किया गया है।