कन्नौज: सपा महासचिव रामगोपाल की सेना को लेकर जातीय टिप्पणी पर घमासान, मंत्री असीम अरुण ने कहा- यह शर्मनाक
सपा महासचिव रामगोपाल के बयान पर मंत्री असीम अरुण का पलटवार। कहा राम गोपाल यादव का बयान शर्मनाक। हमारी सेना धर्म और जाति से ऊपर सिर्फ भारतीय है। उसे जाति, धर्म से जोड़कर राजनीति न करें रामगोपाल। सेना का मनोबल गिराने वाले ऐसे बयानों से सभी को करना चाहिये परहेज : असीम अरुण। सदर के निजी कर्यालय में मंत्री ने पत्रकारों से बात कर किया पलटवार।