कन्नौज: सदर विधानसभा के भूगैतापुर गांव में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय की बाल वाटिका का लोकार्पण विधायक असीम अरुण ने किया
कन्नौज सदर विधानसभा के भूगैतापुर गांव में शुक्रवार को बाल वाटिका के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का तौर पर सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। पीएम श्री के तहत चयनित हुए प्राथमिक विद्यालय भूगैतापुर में मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।