कन्नौज: फगुआ चौराहा पर कई दुकानों में आग लगने से जुड़ा मामला, विधायक असीम अरुण ने घटना स्थल पर पीड़ितों से की मुलाकात
कन्नौज सदर विधानसभा के फगुआ चौराहा पर बीते 12 मई को हुई आग की घटना पर पीड़ितों से मिलने के लिए विधायक व मंत्री असीम अरुण पहुंचे। फगुआ चौराहा पर दुकान रख जीवन यापन करने वाले करीब 7 दुकानदारों का लाखों का नुकसान आग लग जाने के कारण हो गया, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।