टीकमगढ़: नीमखेड़ा: किसान ने हैप्पी सीडर से किया कमाल, बिना जलाए नरवाई में मूंग की बुवाई कर बचाए ₹2000!
टीकमगढ़ जिले के ग्राम नीमखेड़ा के कृषक श्री किशोरी यादव ने हैप्पी सीडर मशीन की मदद से ग्रीष्मकालीन मूंग की सीधी बुवाई कर नवाचार किया है। बीआईएसए जबलपुर एवं कृषि विभाग के सहयोग से की गई इस तकनीक में नरवाई जलाने की जरूरत नहीं पड़ी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रति एकड़ लगभग 2000 रुपये की बचत हुई।