लवकुशनगर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में रेत से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर भीड़भाड़ वाले इलाके में दो पहियों पर चलता नजर आया। जिसका वीडियो शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे वायरल हुआ बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर करीब 3 से 4 फीट तक आगे से उठा हुआ था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। यह पूरा मामला प्रशासन और पुलिस की नजरों के सामने का बताया जा रहा है।