भिनाय: धातोल GSS में संदिग्ध खाद किया गया ज़ब्त, कृषि अधिकारियों ने समिति के खाद गोदाम को किया सीज़, 50KG वजन के 263 बैग ज़ब्त
Bhinay, Ajmer | Jun 7, 2025 कृषि अधिकारियों की टीम ने शनिवार शाम 4 बजे ग्राम सेवा सहकारी समिति धांतोल में संदिग्ध खाद पाए जाने पर कार्यवाई कर प्रत्येक 50KG वजनी के 263 बैग को जप्त किया है।किसानों से प्राप्त इनपुट के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई।खाद के कट्टों पर बड़े अक्षरों में बायो एनपीके लिखा हुआ पाया गया जो एनपीके खाद के रूप में किसानों को भ्रमित कार्य करने की श्रेणी में आता है।