बांका: समाहरणालय सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई सोमवारीय बैठक, लंबित पत्रों के शीघ्र निपटान का निर्देश
Banka, Banka | Apr 27, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 10बजे समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य रूप से कार्यालयों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।