जयपुर में UGC रोलबैक आंदोलन के दौरान घायल देवराज सिंह पलाड़ा की इलाज के दौरान मौत~
जयपुर में UGC रोलबैक आंदोलन के दौरान घायल हुए देवराज सिंह पलाड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था, जिसमें देवराज सिंह पलाड़ा घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
इस मामले में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगी चोटों के कारण यह मौत हुई। साथ ही उन्होंने परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हालांकि, मौत के कारण को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
#jaipur #ugcrollback #breakingnews #breakingnews #bikanerpolice