खेरागढ़: सैंया के रजपुरा गांव में खसरे का संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
Kheragarh, Agra | May 13, 2026 थाना सैंया क्षेत्र के रजपुरा गांव में खसरे के एक संदिग्ध मरीज की पहचान होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। गांव निवासी सनी के आठ माह के बेटे नवश के शरीर पर लाल दाने, लगातार बुखार और नाक बहने जैसे लक्षण दिखाई देने पर परिजन उसे सीएचसी सैंया लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने खसरे की आशंका जताते हुए बच्चे के रक्त का नमूना जांच के लिए आगरा भेज दिया। बुधवार शाम