नर्मदापुरम कमिश्नर ने जनपद पंचायत कार्यालय, माखननगर का औचक निरीक्षण किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 3, 2025
नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी ने सोमवार को करीब 11 बजे जनपद पंचायत कार्यालय माखननगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ 32 अधिकारी एवं कर्मचारी जिनमे इंजीनियर एवं सब इंजीनियर भी शामिल है इन कर्मचारियों में से मात्र 6 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। अन्य कोई भी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं था।