भरतपुर: भरतपुर प्रशासन ने अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए
भरतपुर जिले में अक्षय तृतीया और अबूझ सावा के अवसर पर बाल विवाह की संभावित घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां भी बाल विवाह की सूचना मिले, वहां तुरंत टीम द्वारा कार्रवाई की जाए।