कचलोहा गांव के डेढ़ दर्जन घायल ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगाई गुहार
सतना के कचलोहा गांव के डेढ़ दर्जन घायल आदिवासी समाज के लोगो रविवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे एस पी आफिस पहुंचे है घायल आदिवासी समाज की महिला संजू रावत ने बताया की बीते दिनों होली के त्योहार में गांव के कपरिया समाज के लोगो ने एक जुट उनपर जान लेवा हमला किया था बताया मामले की शिकायत लेकर सभी नागोद थाने गए थे लेकिन अबतक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है।