बिरला टपरिया बस्ती में दबंग ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया, दोनों घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बिरला टपरिया बस्ती में इलाके के दबंग अनिल सिंह व मनीष मल्लाह में विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि अनिल ने मनीष को चाकू मार दिया । सूचना पर पिता गोरेलाल मल्लाह मौके पर पहुंचा लेकिन दबंग अनिल ने पिता को भी चाकू मार दिया । दोनों घायल पिता पुत्र को कोलगवां थाने लाए गए । शनिवार की रात 10 बजे पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कर दिया है ।