सिंधी कैंप में रुपए के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर तलवार से किया गया हमला, थाने में रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां के सिंधी कैंप गुरुद्वारा निवासी श्याम तीर्थवानी मोहल्ले के शनि मनचंदानी ने को उधार पैसे दिए थे । पैसा वापस मांगने पर शनि 3-4 साथियो के साथ श्याम को घर के बाहर बुलाकर तलवार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया । घायल श्याम रविवार शाम 04:30 बजे ने कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है । पुलिस घायल का मेडिकल कराने के बाद हमलावरो को तलाश रही है ।