कलेक्टर बंगले में 'बाल रंग 2025' का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने कोविड के समय अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाई होली
सतना के कलेक्टर बंगले में जिला कलेक्टर ने सपरिवार कोविड पीड़ित बच्चो के साथ होली का त्योहार मनाया है गौर तलब है कि करोना काल में अपने माता पिता खो चुके बच्चो को लेकर बाल रंग 2025 का चौथा आयोजन किया गया था जिसमे,कलेक्टर सतीश कुमार एस सपरिवार जिले भर के बच्चों के मेजबान बने और अपने निवास में इन बाल मेहमानो की आव भगत कर उन्हे गिफ्ट भेंट किया।