ITI बसोर बस्ती में होली के दौरान चली तलवार; दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोलगवां की आईटीआई बसोर बस्ती में होली के हुल्लड़ के बीच बज रहे डीजे में युवक डांस कर रहे थे । डांस के दौरान मोहल्ले के भोलू बंसकार और रामगोपाल बंसकार का हाथ छोटू बंसकार और कागा बंसकार को गया । विवाद इतना बढ़ा कि छोटू और कागा ने तलवार से भोलू और रामगोपाल पर वार दिया । हमले में दोनों घायल हो गए । दोनो घायलों को रविवार की शाम 430 बजे जिला अस्पताल लाया गया है ।