लालगंज: लालगंज में गौ सम्मान स्वाभिमान अभियान के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को सौंपा गया ज्ञापन
लालगंज में सोमवार दोपहर बाद करीब 1:30बजे गौसम्मान स्वाभिमान अभियान के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाय को राष्ट्र माता और राष्ट्र आराध्या का दर्जा देने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। ज्ञापन लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।