सोमवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नगर पालिका परिषद उपचुनाव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वार्ड क्रमांक 8 श्रीराम वार्ड में पार्षद के लिए सोमवार को 5 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा भी साथ रहे। मतगणना एवं परिणाम 31 दिसंबर जारी किए जाएंगे। यहां कांग्रेस व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकबला है।