जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश, भोपाल में निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 14.09.2026 से 29.09.2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान दोहा, वाद-विवाद, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, गीत गायन तथा आशु भाषण सहित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
दिनांक 01.10.2026 को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुदीप सैनी, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सर्वप्रथम माननीय गृह मंत्री जी के संदेश का वाचन निदेशक महोदय द्वारा तथा भारत के महारजिस्ट्रार महोदय के संदेश का वाचन माननीय उप महारजिस्ट्रार महोदय श्री विजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिंदी ई-पत्रिका “उजास” के सातवें संस्करण का विमोचन भी किया गया। तत्पश्चात हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी रचनात्मकता, दक्षता एवं भाषायी कौशल का प्रदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाया।
निदेशक महोदय के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #hindipakhwada #rajbhashahindi #census2027 #dcomp
3.8k views | Madhya Pradesh, India | Oct 2, 2026