फिरोज़ाबाद: उपसभापति के नेतृत्व में पार्षद और ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे नगर निगम, पत्र का खंडन करने की उठाई आवाज
सोमवार दोपहर एक बजे करीबन उपसभापति विजय शर्मा के नेतृत्व में पार्षद और ब्राहा्रण समाज के लोग नगर निगम पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ब्राहा्रण समाज का कहना है कि नगर निगम द्वारा प्रस्ताव को अफवाह बताना उनका अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक नगर निगम अपने पत्र का खंडन नहीं करता हम संघर्ष जारी रखेंगे।