हसनपुर: सैदनगली थाने के नए थाना प्रभारी बने संजय प्रताप सिंह, कहा- फरियादियों को मिलेगा न्याय, अपराधियों पर होगी कार्रवाई
अमरोहा के संजय प्रताप सिंह ने थाना सैद नगली के नए प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर फरियादी को न्याय दिलाना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना होगा। पूर्व प्रभारी विकास कुमार का स्थानांतरण थाना रजबपुर में किया गया है। संजय प्रताप सिंह इससे पहले थाना भगतपुर और थाना रजबपुर के प्रभारी भी रह चुके हैं।