गोवर्धन: युवतियों को नौकरी और अध्यात्म का झांसा देकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला साधु गिरफ्तार
राधाकुंड में साधु का चोला ओढ़कर प्रवचन देने वाला एक तथाकथित संत असल में वासना का भूखा भेड़िया निकला। गोवर्धन पुलिस ने सोमवार की रात अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास नाम के एक ऐसे ढोंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पेशे से तो मैकेनिकल इंजीनियर है, लेकिन उसका काम महिलाओं का यौन शोषण और उन्हें ब्लैकमेल करना था।