हरनौत: तेलमर पुलिस ने पाकड़ गांव से 5 लीटर चूलाई हुई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
तेलमर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने मंगलवार की दोपहर 12:15 बजे बताया कि शराब धंधे बाज पाकड़ गांव निवासी बाबूलाल चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार को 5 लीटर देसी चूलाई हुई शराब के साथ गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।