कोरबा: कोरबा में नकली पनीर पर सख्ती, होटल, कैटरर और हलवाइयों को दी गई अंतिम चेतावनी
Korba, Korba | Aug 4, 2026 कोरबा जिले में नकली यानी एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत और संघर्ष मिश्रा ने सोमवार की शाम पांच बजे जिले के होटल संचालकों, कैटररों और हलवाइयों की बैठक ली।