बक्सर: बक्सर में 5 अक्टूबर को लगेगी विज्ञान और चित्रकला प्रदर्शनी
Buxar, Buxar | Oct 2, 2026 जिले में शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए 'मिशन ज्ञानार्जन' के तहत भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 5 अक्टूबर 2026 को स्थानीय नगर भवन, बक्सर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रदर्शनी लगेगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और कलात्मक प्रतिभा को मंच देना है। प्रदर्शनी में दो मुख्य आकर्षण होंगे।