नवगछिया: तेतरी मंदिर से चोरी बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिथुन कुमार सिंह, निवासी श्रीपुर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बाइक 19 अगस्त को चोरी हुई थी। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।