इंदौर: रवि नगर निवासी एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Indore, Indore | Apr 27, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी रवि नगर में रहने वाली 16 वर्षीय वैशाली यादव ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका वैशाली 10 वी कक्षा की छात्रा थी, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इन कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जिसमें परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा।