इंदौर: मध्य प्रदेश डिजिटल राज्य बनने की ओर अग्रसर, इंदौर में CM मोहन यादव 'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025' का करेंगे शुभारंभ
Indore, Indore | Apr 27, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025' का शुभारंभ इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर' में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा।