राजपुर: सड़क किनारे फेंकी गई 26 लीटर शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Rajpur, Buxar | Jun 15, 2026 राजपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 26.06 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई चौसा-मोहनिया मुख्य सड़क से सिकरौल जाने वाले मार्ग पर की गई, जहां सड़क किनारे शराब फेंकी हुई मिली। थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि नियमित पुलिस गश्ती के दौरान जवानों की नजर सड़क किनारे पड़े संदिग्ध पैकेटों पर पड़ी। जांच करने पर उसमें शराब होने की पुष्टि हुई।