लोहरदगा: लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, न्यायिक पदाधिकारियों ने मौलिक कर्तव्य दोहराए
लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सस्वर वाचन किया गया। इस दौरान व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों ने प्रस्तावना को सामूहिक रूप से दोहराया।