भीलवाड़ा: बाघपुरा के समीप कुएं में तैरता मिला बुजुर्ग महिला का शव, 3 दिन से थी लापता, पुलिस जुटी जांच में
कारोई थाना क्षेत्र के बाघपुरा गांव के पास स्थित एक कुएं में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।