कोल: गांव खेड़ा के प्रधान पर जिला बदर कार्रवाई के विरोध में प्रधान संघ ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया
Koil, Aligarh | Aug 4, 2025 गांव खेड़ा के प्रधान पर हुई जिला बदर की कार्रवाई के विरोध में प्रधान संघ ने धरना प्रदर्शन किया है। भारी मात्रा में ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप पार्क में इकठ्ठा हुए। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए सभी ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर ग्राम प्रधानों ने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की है।