कोल: आवास विकास तालाब के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराकर आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | Aug 4, 2025 आवास विकास तालाब के निकट ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। रविवार सोमवार मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे ट्रांसफार्मर में लगी आग से इलाके में हड़कंप पहुंच गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घरों के बाहर निकल कर विद्युत विभाग को आग लगने की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से सप्लाई बंद कराकर आग पर काबू पाया है।