कोल: सावन के आखिरी सोमवार को खेरेश्वर धाम पर शिवभक्तों की भारी भीड़, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 पवित्र माह श्रावण के आखिरी सोमवार को खैर रोड स्थित श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में श्रावण महोत्सव का आयोजन हुआ।वहीं मंदिर परिसर में भोलेनाथ की शिवलिंग पर भक्तों द्वारा रात्रि 12 बजे से जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया गया और इस अवसर पर श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया।